अनुशासनहीन व गैरहाजिर डॉक्टर पर गिरी गाज, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के फेसबुक पोस्ट कर बर्खास्त करने के लिए निर्देश

SHARE:

सिद्धार्थनगर : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जिले में बिना अनुमति के अनुपस्थित चल रहे डॉक्टर पर कार्रवाई के संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसके बाद महकमे में हलचल मच गई है। गुरुवार शाम अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट इसकी सूचना जारी की है। उन्होंने डॉ. आजाद को बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के फेसबुक वाल से एक पोस्ट हुआ। जिसमें उन्होंने लिखा है कि उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी सिद्धार्थनगर के अधीन तैनात एक चिकित्सक को अनाधिकृत रुप से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने संबंधित प्रकरण का संज्ञान लेकर एक माह की नोटिस निर्गत कर बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं। फेसबुक पर इस जानकारी के पोस्ट होने के बाद से जिले के स्वास्थ्य महकमे में खलबली मची हुई है।

इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। जैसा दिशा निर्देश मिलेगा, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. आरके चौरसिया
सीएमओ

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now