सिद्धार्थनगर : सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र में अवैध खाद भंडारण करने वाले एक व्यक्ति पर गुरुवार को कड़ी कार्रवाई हुई। एसएसबी ककरहवा, मोहाना पुलिस और तहसीलदार सदर की संयुक्त टीम ने ग्राम पतीला में तस्करी के लिए भंडारित 30 बोरी यूरिया खाद बरामद किया। जिसे जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला कृषि अधिकारी के हवाले कर दिया गया है।
मोहाना थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि खाद तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना एसएसबी ककरहवा, मोहाना पुलिस और तहसीलदार सदर की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम पतीला में धर्मराज पुत्र श्याम चरण के घर में अवैध रूप से भंडारित 30 बोरी यूरिया खाद बरामद किया गया। जिसके खिलाफ जिला कृषि अधिकारी द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामद करने वाली वाली टीम में एसएसबी बीओपी ककरहवा के एसिस्टेंट कमांडेंट कैलाश दान, नायब तहसीलदार विजय श्रीवास्तव, ककरहवा चौकी इंचार्ज एसआई वीरेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल उमेश कुमार चौकी, सत्येंद्र यादव आदि शामिल रहे।




