कपिलवस्तु, नेपाल : नेपाल के कपिलवस्तु जिला अंतर्गत के सीमावर्ती कृष्णानगर नगर पालिका के सुखरामपुर स्थित एक तालाब में डूबने से दो किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों तालाब में नहाते समय खेल रहे थे। नेपाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कपिलवस्तु जिले के कृष्णानगर नगर पालिका के वार्ड संख्या 7 सुखरामपुर निवासी आकाश बढ़ई (12 वर्ष) पुत्र रंजीत बढ़ई तथा अंबर रैदास (11 वर्ष) पुत्र राजेंद्र रैदास गुरुवार की दोपहर करीब सवा 2 बजे गांव के पास एक तालाब में खेल रहे थे, इसी दौरान डूबने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।स्थानीय लोगों ने उनके शवों को तालाब में उतराने हुए देखा तो इसकी सूचना कृष्णानगर पुलिस कार्यालय को दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर ईश्वर लैडारी ने बताया कि स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए बहादुरगंज अस्पताल भेज दिया गया।




