सिद्धार्थनगर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति की भावना से सराबोर हुए लोग

SHARE:

सिद्धार्थनगर : सिद्धार्थनगर में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। देश की शान तिरंगे को फहराया गया। पूरा जिला देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली गई। कई जगह पर तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।शुक्रवार को स्वतंत्रतता दिवस की धूम रही। सुबह ध्वजारोहण के बाद लोगों ने देश को आजाद कराने वाले भारत माता के अमर सपूतों को भींगी पलकों से याद करते हुए उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान शिक्षण संस्थाओं, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों, निजी प्रतिष्ठानों सहित पूरे जिले में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही।डीएम डॉ. राजगणपति आर ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया और उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सिर्फ अधिकार नहीं, बल्कि कर्तव्यों की भी याद दिलाती है। एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया एवं संकल्प पत्र पढ़कर भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी,पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने व आपसी भाईचारा बनाये रखने के लिए पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई।शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़, सिद्धार्थ जूनियर हाईस्कूल कठेला बाजार, सेंट थॉमस स्कूल आदि विद्यालयों में ध्वजारोहण कर लोगों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बढ़नी बाजार के नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन सुनील अग्रहरि एवं अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार ने झंडा फहराते हुए शहीद वीरों को याद किया। बढ़नी ब्लॉक कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी व बीडीओ अनीशी मणि पांडेय ने ध्वजारोहण किया। पुलिस चौकी बढ़नी पर चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। बढ़नी स्थित एसएसबी बीओपी पर असिस्टेंट कमांडेंट संजय केपी ने झंडा फहराया। एसएसबी जवानों ने तिरंगे को सलामी दी। एलसीएस एवं एमपीपी कार्यालय, बढ़नी पर सुपरिंटेंडेंट आरजी राम ने झंडा फहराने के बाद तिरंगे को सलामी दी।ब्रजेश्वरी इंटर कॉलेज, घरुआर में प्रबंधक साधना चौधरी एवं प्रधानाचार्य उदय प्रकाश मौर्य ने ध्वजारोहण किया। सैक्रेड हर्ट्स पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डॉ. राज नरायन उपाध्याय, कस्बे के रामलीला मैदान भवन पर प्रबंधक भान प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। दयानंद एवं आर्य कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बढ़नी में व्यवस्था प्रभारी बीपी त्रिपाठी ने ध्वज फहराया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीरों को याद किया गया।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now