बढ़नी बॉर्डर पर नेपाली बस में तस्करी का माल ! चाइनीज खाद्य उत्पादों की बड़ी खेप बरामद

SHARE:

एसएसबी-कस्टम की संयुक्त कार्रवाई में नेपाली कपड़ों समेत भारी मात्रा में सामान जब्त, एक यात्री हिरासत में; दिल्ली ले जाने की बात
‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : भारत-नेपाल सीमा के बढ़नी बॉर्डर पर एसएसबी और कस्टम विभाग की संयुक्त टीम ने नेपाली बस की जांच के दौरान बड़ी मात्रा में खाद्य उत्पाद, कपड़े और अन्य सामान बरामद कर कार्रवाई की है। बरामद सामान में चीन निर्मित खाद्य उत्पादों के साथ नेपाली नूडल्स और बड़ी संख्या में कपड़े शामिल हैं। मामले में एक नेपाली यात्री को हिरासत में लेकर बरामद सामान समेत सीमा शुल्क कार्यालय, बढ़नी को सौंप दिया गया है।
एसएसबी की 50वीं वाहिनी बलरामपुर के बढ़नी बीओपी और कस्टम विभाग की संयुक्त टीम ने 2 अक्टूबर की सुबह नेपाल से भारत आ रही एक नेपाली बस को रोककर नियमित चेकिंग और फ्रिस्किंग की। जांच के दौरान बस में बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री, कपड़े और अन्य सामान मिला।

पूछताछ में एक यात्री ने बरामद सामान को अपना बताया। उसकी पहचान नारायण प्रसाद गौतम (40), पुत्र यम प्रसाद गौतम, निवासी मंडन दीपुर, कब्रपालन चौक, नेपाल के रूप में हुई।
चीन निर्मित खाद्य उत्पादों की खेप
जांच के दौरान उसके कब्जे से डिडियन कंप्रेस्ड एनर्जी बिस्किट के 59 पैकेट, गोल्डन क्राउन नारियल मिल्क कैंडी के 25 पैकेट, लेमन आइस टी की 45 बोतलें, चाइनीज रेडी-टू-ईट नूडल्स के 19 पैकेट और डेरन प्रीमियम तिब्बती चाय के 32 पैकेट बरामद किए गए।
इसके अलावा करेंट स्पाइसी नूडल्स के 160 पैकेट और रारा नूडल्स के 238 पैकेट भी मिले।
कपड़ों का भी बड़ा जखीरा
खाद्य उत्पादों के अलावा टीम ने सजावटी कपड़े के 105 पीस, 80 स्कार्फ, 90 कार्डिगन/स्वेटर, 18 शॉल, पांच मीटर ऊनी कपड़ा, हैंड रिबन के नौ पैकेट, एक कालीन, 60 लेडीज आउटर वियर और 15 कमर परिधान बरामद किए।
रिश्तेदारों को देने और बिक्री के लिए दिल्ली ले जाने की बात
पूछताछ में नेपाली नागरिक ने सुरक्षा एजेंसियों को बताया कि वह बरामद सामान को बिक्री करने और अपने रिश्तेदारों को देने के लिए दिल्ली ले जा रहा था।
संयुक्त टीम ने यात्री और बरामद सामान को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद नेपाली नागरिक और बरामद सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय, बढ़नी को सुपुर्द कर दिया गया।
कस्टम विभाग मामले की जांच कर रहा है और बरामद सामान के संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now