NHM कर्मियों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध, नियमितीकरण और समान वेतन की उठाई मांग

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने नियमितीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर काला फीता बांधकर विरोध जताया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी में तैनात NHM कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए शासन-प्रशासन से अपनी लंबित मांगों के समाधान की अपील की।

कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें नियमितीकरण का लाभ नहीं मिला है। उनका आरोप है कि समान जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद वेतन और अन्य सुविधाओं में अंतर है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष है।
NHM कर्मियों ने मांग की कि नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू करने के साथ समान कार्य के लिए समान वेतन की व्यवस्था लागू की जाए। कर्मचारियों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर लागू करने और मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में NHM कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान स्टाफ नर्स अमृता पाण्डेय, संध्या, सौम्या, श्रद्धा, सपना और योगेंद्र समेत अन्य NHM कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य करते नजर आए।
कर्मचारियों ने शासन-प्रशासन से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द सकारात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की। उनका कहना है कि मांगों के समाधान से कर्मचारियों को आर्थिक असमानता और सेवा संबंधी अनिश्चितता से राहत मिल सकेगी।
Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now