बारावफात, रक्षाबंधन व जन्माष्टमी के मद्देनजर बढ़नी में फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : आगामी बारावफात, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने ढेबरुआ पुलिस के साथ बढ़नी कस्बे में पैदल गश्त एवं फ्लैग मार्च किया। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने कस्बे के प्रमुख मार्गों, बाजारों तथा संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद कर त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की।

फ्लैग मार्च के उपरांत क्षेत्राधिकारी ने थाना ढेबरुआ अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद तथा बढ़नी चौकी प्रभारी वीरेंद्र यादव को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को सतर्क रहकर नियमित गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।
Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now