‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम और सीमा सुरक्षा को लेकर हिन्दू युवा वाहिनी (हियुवा) के तत्वावधान में रविवार को बढ़नी कस्बे में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में हियुवा उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। हियुवा, भाजपा, कर्म योगी परिवार समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अभियान में भाग लिया।

कार्यकर्ताओं ने माल गोदाम तिराहे से नेपाल बॉर्डर तक पैदल जागरूकता यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा और सीमा सुरक्षा से जुड़े संदेशों वाले पंपलेट लेकर कार्यकर्ताओं ने लोगों को सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों, अवैध आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था के प्रति जागरूक किया। इस दौरान भारत माता की जय, हिन्दुस्तान जिंदाबाद और वंदे मातरम् के नारे लगाए गए। सीमा सुरक्षा के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाकर भी लोगों को जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान आयोजकों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध निर्माण, घुसपैठ और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी बढ़ाने तथा नियमों के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। लोगों को ‘सीमा की सुरक्षा से समझौता नहीं’, ‘राष्ट्रहित से बढ़कर कुछ भी नहीं’, ‘मजबूत सीमा, सुरक्षित भारत- यही हमारा संकल्प और ‘सीमा सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता’ जैसे संदेश दिए गए।
राष्ट्रहित में सजग रहने की अपील
मुख्य अतिथि एवं हियुवा प्रदेश प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी बेहद जरूरी है। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा मजबूत होने से देश की आंतरिक सुरक्षा भी सुदृढ़ होती है।

उन्होंने लोगों से राष्ट्रहित में सजग रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हियुवा की ओर से पूर्व में भी सीमा सुरक्षा को लेकर राष्ट्र रक्षा रैली और सीमा सुरक्षा यात्रा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन रहा सतर्क
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ राजेश कुमार की मौजूदगी में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष लवकुश ओझा, भारतभारी के चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा, बढ़नी चाफा के चेयरमैन धर्मराज वर्मा, बढ़नी के चेयरमैन सुनील अग्रहरि, अजय सिंह, राजू शाही और भानु प्रताप सिंह समेत अन्य वक्ताओं ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर मधुसूदन अग्रहरि, लालजी शुक्ला, श्याम पाठक, प्रेम नारायण दुबे, संजय मिश्रा, शशिभूषण सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, गणेश अग्रहरि, सूरज अग्रहरि, रामू राजपूत, अभिषेक यादव, विंदसेन यादव, धर्मेंद्र गौतम, चंद्र प्रकाश, बृजेश अग्रहरि, फतेह बहादुर सिंह, रघुनंदन पांडेय, राजन अग्रहरि, हरीश पांडेय, शैलेश सिंह और गणेश विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Vikas News
Post Views: 114





