सिद्धार्थनगर : मोटर में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : जिले के ढेबरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत औदही कलां गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से 49 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, औदही कलां निवासी गुड़िया देवी (49) पत्नी स्वर्गीय छेदी शुक्रवार सुबह करीब छह बजे स्नान करने के लिए घर के नल पर गई थीं। इसी दौरान नल से जुड़े पानी के मोटर में उतरे विद्युत करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन तत्काल उन्हें ढेबरुआ स्थित एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर ढेबरुआ पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजनों ने बानगंगा नदी के तट पर मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया।
परिजनों के अनुसार, मृतका के पति छेदी का लगभग आठ वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। उनके दो पुत्र पशुपति एवं गोलू हैं, जिनमें पशुपति विवाहित हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी सामान्य नहीं है। इस हादसे ने पहले से ही संघर्षरत परिवार को गहरे दुख में डाल दिया है।
स्थानीय लोगों ने विद्युत उपकरणों की समय-समय पर जांच कराने तथा ऐसे हादसों से बचाव के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की है।
Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now