इंडो-नेपाल बॉर्डर पर ‘ऑपरेशन कवच’ का असर, मोहाना पुलिस और एसएसबी ने चलाया संयुक्त सघन चेकिंग अभियान

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से जनपद सिद्धार्थनगर में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत मोहाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने भगवानपुर बॉर्डर क्षेत्र में संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने पैदल गश्त कर सीमा क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की।

अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत शौरयान, मोहाना थानाध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह की उपस्थिति में किया गया। अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

तस्करी और अवैध गतिविधियों पर विशेष नजर
संयुक्त टीम ने सीमा पार से होने वाली संभावित तस्करी, अवैध आवागमन एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष सतर्कता बरती। चेकिंग अभियान के दौरान आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई। अभियान में चौकी प्रभारी लालपुर एसआई सुदीप कुमार यादव, एसएसबी एएसआई तिलक राज, हेड कांस्टेबल फहीम अहमद एवं कांस्टेबल सुशील कुमार सहित पुलिस और एसएसबी के जवान मौजूद रहे।

सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ी सतर्कता
अधिकारियों ने बताया कि ‘ऑपरेशन कवच’ का मुख्य उद्देश्य भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को मजबूत करना, तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। लगातार चलाए जा रहे इस अभियान से सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय अवैध कारोबारियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सीमा सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के संयुक्त चेकिंग और गश्त अभियान लगातार जारी रहेंगे।
Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now