डुमरियागंज में शादी के दो माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह

सिद्धार्थनगर : डुमरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पचउथ गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मनीषा के रूप में हुई है, जिसकी शादी लगभग दो महीने पूर्व गांव निवासी देवदत्त मौर्य के साथ हुई थी। जिस घर में हाल ही में शादी की खुशियां थीं, वहां अचानक मातम छा गया।

घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही मनीषा को दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका कहना है कि मांग पूरी न होने पर मनीषा की हत्या कर दी गई और अब इसे सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की जा रही है।

सूचना पर डुमरियागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। गांव में स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बेटी की अचानक मौत से मायके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

एसओ डुमरियागंज के बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। घटना की जांच की जा रही है।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now