सिद्धार्थनगर में ग्राम चौपाल का आयोजन, विधायक विनय वर्मा ने योजनाओं की जानकारी दी

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह

सिद्धार्थनगर : जोगिया क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत सबुई सबुआ में पूर्व निर्धारित रोस्टर के अनुसार ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे, जहां क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं और योजनाओं से जुड़े मुद्दे अधिकारियों के समक्ष रखे।

आपूर्ति विभाग की ओर से इस दौरान नए पात्र लाभार्थियों को राशन कार्ड भी वितरित किए गए। विधायक विनय वर्मा ने गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम भी संपन्न करवाए। ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक विनय वर्मा ने कहा कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान गांव स्तर पर करना और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से सप्ताह में एक दिन निजी वाहन का उपयोग न करने की अपील की, ताकि डीजल और पेट्रोल की खपत कम हो सके। साथ ही महिलाओं से रसोई गैस का संयमित उपयोग करने का आग्रह भी किया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का उल्लेख करते हुए कोरोना काल की चुनौतियों को याद किया और ऊर्जा संरक्षण को समय की आवश्यकता बताया।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रामानंद वर्मा, ग्राम प्रधान फूलचंद, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) प्रदीप सिंह, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) प्रदीप कुमार, ग्राम विकास अधिकारी गायत्री देवी, बाल विकास परियोजना अधिकारी गोपाल सिंह, सुपरवाइजर दीपावली, कविता चौधरी, सुशीला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now