नेपाल : कृष्णनगर में 14.427 किग्रा चरस के साथ चार तस्करों को किया गया गिरफ्तार, तस्करी कर भारत लाने वाले से चरस

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह

कपिलवस्तु : नेपाल पुलिस ने सीमावर्ती कपिलवस्तु जिले के कृष्णनगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 14.427 किलोग्राम मादक पदार्थ चरस के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कृष्णनगर नगरपालिका के वार्ड नंबर-2 स्थित बस स्टॉप के पास की है। गिरफ्तार किए गए तस्करों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। ये सभी अपनी कमर में बेल्ट बांधकर चरस छिपाए हुए थे और उसे भारत की ओर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। सभी आरोपियों के खिलाफ लागू औषधि अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

नेपाल पुलिस द्वारा कृष्णनगर से बरामद 14.427 किग्रा चरस 

कपिलवस्तु के डीएसपी एवं सूचना अधिकारी रिपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग नेपाल से भारत की ओर नशीले पदार्थों की तस्करी करने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर कृष्णनगर थाने के इंस्पेक्टर कृष्ण बहादुर कुंवर के नेतृत्व में सादे कपड़ों में पुलिस टीम ने करीब शाम 6 बजे चार संदिग्धों को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों और बैग में छिपाकर रखा गया कुल 14 किलो 427 ग्राम चरस बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नकुल घर्ती मगर (34 वर्ष), निवासी वार्ड-6, निसीखोला, जिला बागलुंग, मनीषा घर्ती मगर (37 वर्ष), निवासी बागलुंग, दिल कुमारी घर्ती मगर, निवासी वार्ड-9, बागलुंग, दिलकुमारी घर्ती (40 वर्ष), निवासी वार्ड-1, पूर्वी भूमे, जिला रुकुम पूर्व के रुप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बरामद चरस को सीमा पार भारत ले जाने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने समय रहते उन्हें पकड़ लिया।

सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस लगातार अलर्ट पर है। उन्होंने कहा कि किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

संतोष पांडेय, पुलिस अधीक्षक

कपिलवस्तु

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now