नेपाल : तीर्थयात्रियों की जीप करीब 30 मी. नीचे गिरी, 3 वर्षीय बच्ची की मौत, 21 घायल, महराजगंज (यूपी) के श्रद्धालु स्वर्गद्वारी मंदिर जा रहे थे, प्यूठान जिले में हुआ हादसा

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह

सिद्धार्थनगर : नेपाल के प्यूठान जिले में स्थित स्वर्गद्वारी प्रभुनाथ मंदिर जा रही तीर्थयात्रियों से भरी एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 3 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य यात्री घायल हो गए। सभी घायल उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र से श्रद्धालुओं को लेकर स्वर्गभूमि यातायात समिति की जीप (लु1झ3175) स्वर्गद्वारी की ओर जा रही थी। इसी दौरान प्यूठान जिले के स्वर्गद्वारी नगरपालिका-4 टाकुरा क्षेत्र में वाहन अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर नीचे से गुजरे सड़क पर गिरकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में करणनाथ मौर्य की 3 वर्षीय बेटी काव्या मौर्य की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में 5 बच्चों समेत कुल 21 लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिंगरी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, 10 घायलों की हालत गंभीर है, जिन्हें आगे इलाज के लिए बुटवल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस इंस्पेक्टर हरि भट्टराई ने बताया कि हादसे में घायल सभी यात्री महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के निवासी हैं। ड्राइवर समेत कुल 17 लोगों को रेफर किया गया है, जिनमें से 2 की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। जीप चालक जगत नेपाली (38 वर्ष), स्वर्गद्वारी नगरपालिका-9 का निवासी है।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now