भारत के बाहर जन्मे नागरिक अब भर सकेंगे फॉर्म-6 या फॉर्म-6A

SHARE:

सिद्धार्थनगर : सिद्धार्थनगर जिले में अब भारत के बाहर जन्मे भारतीय नागरिक भी मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकेंगे। इससे संबंधित एक पत्र उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए जाने के बाद नेपाल से ब्याह कर आईं बहुओं को राहत मिलने की उम्मीद है। इसके लिए उन्हें फॉर्म-6 या फॉर्म-6A भरना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में नए निर्देश जारी किए हैं।

सिद्धार्थनगर डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत यह सुविधा दी गई है। पहले भारत के बाहर जन्मे नागरिक नए मतदाता के रूप में आवेदन नहीं कर पाते थे, क्योंकि आवेदन प्रक्रिया में जन्म स्थान के रूप में ‘भारत के बाहर’ का विवरण दर्ज करने का कोई विकल्प नहीं था।

निर्वाचन आयोग ने इस समस्या का समाधान करते हुए एक ऑफलाइन व्यवस्था लागू की है। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रवनीत रिणवा द्वारा 30 जनवरी को जारी पत्र के अनुसार अब ईआरओ नेट और बीएलओ ऐप के डेटा एंट्री मॉड्यूल में जन्म स्थान के रूप में ‘आउटसाइड इंडिया’ का विकल्प उपलब्ध है। इसके साथ ही देश का नाम दर्ज करने के लिए एक टेक्स्ट बॉक्स भी सक्रिय किया गया है। पात्र आवेदनकर्ता फॉर्म-6 या फॉर्म-6A (जो भी लागू हो) को भौतिक रूप में भरकर संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) या बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा कर सकते हैं। इसके बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now