77वां गणतंत्र दिवस : भारतीय परंपरा, संस्कृति के बीच धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व

SHARE:

सिद्धार्थनगर : सिद्धार्थनगर जिला सहित बढ़नी क्षेत्र में भारत का 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों सहित सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में आजादी के वीर शहीदों को याद कर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।कलेक्ट्रेट भवन पर झंडा फहराते डीएम

भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट भवन पर जिला अधिकारी एन शिवशरणप्पा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर लोगों को संबोधित किया।

पुलिस लाइन में गुब्बारा छोड़ते डीएम व एसएसपी

पुलिस लाइन में डीएम एन शिवशरणप्पा एवं एसएसपी डॉ अभिषेक महाजन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।

बढ़नी के सरस्वती शिशु मंदिर में झंडा फहराते विधायक विनय वर्मा

बढ़नी कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। विधायक विनय वर्मा ने अपने संबोधन में सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए संविधान एवं गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बढ़नी नगर पंचायत कार्यालय पर झंडा फहराने के बाद राष्ट्रगान करते चेयरमैन सुनील अग्रहरि व ईओ अजय कुमार

नगर पंचायत कार्यालय बढ़नी पर चेयरमैन सुनील अग्रहरि व अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने झंडा फहराते हुए वीर शहीदों को याद किया।

ढेबरुआ थाने पर एसओ नरायन लाल श्रीवास्तव व बढ़नी पुलिस चौकी पर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र यादव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

बढ़नी के रामलीला भवन पर झंडा फहराते प्रबंधक भानु प्रताप सिंह व भैरव प्रसाद अग्रहरि

बढ़नी कस्बे के रामलीला भवन पर प्रबंधक भानु प्रताप सिंह एवं कोषाध्यक्ष भैरव प्रसाद अग्रहरि ने झंडा फहराया।

बढ़नी के जीएबी इंटर कॉलेज में रिबन डांस करते एनसीसी के कैडेट्स

गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कालेज पर प्रबंधक कुणाल प्रताप शाह एवं प्रधानाचार्य विजय वर्मा ने झंडा फहराया। प्रबंधक प्रबंधक कुणाल प्रताप शाह ने कहा कि 26 जनवरी के बाद आजाद भारत एक सशक्त गणतांत्रिक देश के रुप में दुनिया के नक्शे पर स्थापित हुआ है।इस दौरान विद्यालय में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

बढ़नी के सैक्रेड हर्ट्स पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे

सैक्रेड हर्ट्स पब्लिक स्कूल बढ़नी में प्रबंधक डॉ. राज नरायन उपाध्याय व प्रधानाचार्या प्रियंका पांडेय ने ध्वजारोहण किया।

दयानंद एवं आर्य कन्या विद्यालय में व्यवस्था प्रभारी बीपी त्रिपाठी ने झंडा फहराया।

बढ़नी के सेंट ज्यूड्स स्कॉलर्स होम में कार्यकम प्रस्तुत करते बच्चे

सेंट ज्यूड्स स्कॉलर्स होम में ज्योतिर्मय श्रीवास्तव ने झंडा फहराया। ज्ञाना इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक राजकुमार अग्रहरि ने झंडा फहराकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बढ़नी क्षेत्र के रोमनदेई स्थित में झंडा फहराने के बाद राष्ट्रगान करते प्रधानाध्यापक दिनेश मिश्र व स्टॉफ

प्राथमिक विद्यालय, रोमनदेई में प्रधानाध्यापक दिनेश मिश्र ने झंडा फहराया। प्राथमिक विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय पकड़िहवा में प्रधान यशोदानंद मिश्र, इस दौरान विद्यालयों में छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से वीर शहीदों को याद किया गया।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now