RSS शताब्दी वर्ष : चिल्हिया क्षेत्र में आरएसएस ने पथ संचलन निकालकर दिया राष्ट्रभक्ति व अनुशासन का संदेश; जिला प्रचारक ने संघ के संघर्षों से कराया अवगत

SHARE:

सिद्धार्थनगर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के मौके पर गुरुवार को चिल्हिया क्षेत्र के भगत सिंह चौराहे से पथ संचलन निकाला गया। पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवकों का क्षेत्र में पहली बार निकला संचलन सभी के आकर्षण का केंद्र बना रहा है। इस दौरान जगह-जगह माताओं-बहनों व बड़ों ने पुष्प वर्षा कर सभी का स्वागत किया। स्वयंसेवकों ने संचलन से क्षेत्रवासियों को राष्ट्र भक्ति व अनुशासन का संदेश दिया। संचलन निकलने से पहले जिला प्रचारक विशाल ने स्वयंसेवकों को बौद्धिक देते हुए संघ के संघर्षों से अवगत कराया।

जिला प्रचारक विशाल ने कहा कि देश में अंग्रेजी हुकूमत थी। 12 वर्ष की आयु में डॉ. हेडगेवार यूनियन जैक का झंडा उतारने के लिए अपने घर में सुरंग खोद रहे थे। यह डॉक्टर साहब की देश भक्ति थी। हुकूमत के समय बंगाल से आजादी का बिगुल बजता रहा। डॉक्टर की पढ़ाई के बहाने डॉ. हेडगावर जी कलकत्ता पढ़ने गए। यहीं उनकी मुलाकात चंद्रशेखर आजाद, दीनबंधु, लाल लाजपात राय से हुई। इसके बाद देश में देश भक्ति की अलग जगाई गई।

बौद्धिक खत्म होने के बाद गांव के अंदर से मुख्य मार्ग, एसबीआई, बर्डपुर रोड, पल्टा देवी रोड, यहां से वापस भगत सिंह चौक पहुंचकर पथ संचलन कार्यक्रम संपंन हुआ।

इस दौरान जिला प्रचार प्रमुख अभय सिंह, धनंजय सिंह, पंकज श्रीवास्तव, संतोष सिंह, प्रधानाचार्य, रामपाल सिंह, रमाकांत सिंह, शैलू सिंह, अंकित त्रिपाठी, धर्मेंद्र अग्रहरि, रमेश कुमार, सुरेंद्र पाल आदि मौजूद रहें।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now