शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने सपत्नीक आशा बहुओं, स्वास्थ्यकर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिकाओं एवं सफाई कर्मचारियों को दिया दिवाली का उपहार

SHARE:

सिद्धार्थनगर : शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा व उनकी पत्नी बबिता वर्मा ने बृहस्पतिवार को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी में 206 आशा बहुओं व स्वास्थ्यकर्मियों, बीआरसी परिसर परसा स्टेशन में बढ़नी ब्लॉक की 388 आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाओं एवं बढ़नी नगर पंचायत के सौ से अधिक सफाई कर्मचारियों को उपहार व मिठाई भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म भी निभाई गई। विधायक विनय वर्मा ने प्रतीक स्वरुप कुछ गर्भवती महिलाओं को उपहार स्वरूप दवाएं और पौष्टिक खाद्य सामग्री भेंट की। उन्होंने प्रतीक स्वरूप कुछ बच्चों को खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया।

विधायक विनय वर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री व आशा बहुओं की भूमिका मां यशोदा की तरह है क्योंकि उन्हें मां यशोदा की तरह बच्चों का पालन-पोषण करना होता है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं आशा बहुओं के द्वारा शासन की सभी योजनाओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जाता है।उनके हितों के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेंगे।

सिद्धार्थनगर: शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा व उनकी पत्नी बबिता वर्मा ने बृहस्पतिवार को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी में 206 आशा बहुओं व स्वास्थ्यकर्मियों, बीआरसी परिसर परसा स्टेशन में बढ़नी ब्लॉक की 388 आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाओं एवं बढ़नी नगर पंचायत के सौ से अधिक सफाई कर्मचारियों को उपहार व मिठाई भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म भी निभाई गई। विधायक विनय वर्मा ने प्रतीक स्वरुप कुछ गर्भवती महिलाओं को उपहार स्वरूप दवाएं और पौष्टिक खाद्य सामग्री भेंट की। उन्होंने प्रतीक स्वरूप कुछ बच्चों को खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया।

विधायक विनय वर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री व आशा बहुओं की भूमिका मां यशोदा की तरह है क्योंकि उन्हें मां यशोदा की तरह बच्चों का पालन-पोषण करना होता है।आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं आशा बहुओं के द्वारा शासन की सभी योजनाओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जाता है।उनके हितों के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेंगे।

आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री एवं सहायिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब का सम्मान करके अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। आप सब समाज की नींव हैं। जो सुख-दुःख, हर परिस्थिति में निस्वार्थ भाव से गांव-गांव जाकर सेवा में लगी रहती हैं।

इस दौरान तहसीलदार शोहरतगढ़ प्रकाश सिंह यादव, पीएचसी बढ़नी के एमओआईसी डॉ. अविनाश चौधरी, सीडीपीओ रविंद्र यादव, हरीश वर्मा, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ क्षेत्रीय सह संयोजक प्रदीप कमलापुरी, विपिन सोनी, हरिराम निषाद, रामदास मौर्य, दुर्गेश पांडेय, भाजपा बढ़नी मंडल अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी, कठेला मंडल अध्यक्ष श्यामू गुप्ता, हरगोविंद मिश्र, दलसिंगार दूबे, रेणुका विश्वास, विजय पांडेय, विष्णु सिंह, विशाल सिंह, मयंक शुक्ल, संतराम अग्रहरि, अजय वरुण, विवेक गुप्ता, विजय गुप्ता, आदि मौजूद रहे।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now