RSS शताब्दी वर्ष : शोहरतगढ़ में संघ स्वयंसेवकों का विराट पथ संचलन कल 14 अक्टूबर को

SHARE:

• राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शोहरतगढ़ कस्बे में निकाला जाएगा संचलन
• माताएं-बहनें संचलन में शामिल स्वयंसेवकों पर करेंगी पुष्प वर्षा

सिद्धार्थनगर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से 14 अक्टूबर को शोहरतगढ़ कस्बे में विराट पथ संचलन निकाला जाएगा। संचलन श्रीराम जानकी मंदिर परिसर से निकलकर प्रमुख मार्ग होते हुए संपंन होगा। पथ संचलन मार्ग पर माताएं- बहनें जगह- जगह पुष्प वर्षा स्वयंसेवकों का स्वागत करेंगी।

संघ शताब्दी वर्ष के मौके पर जगह- जगह पथ संचलन निकाल रहा है। शोहरतगढ़ में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए स्वयंसेवकों ने रणनीति बनाई है। 14 अक्टूबर को कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर से दोपहर बाद पथ संचलन निकाला जाएगा। जिसमें घोष के उद्घोष के साथ स्वयंसेवकों का कदमताल होगा।

संचलन निकलने के बाद जगह-जगह माताएं-बहने, बड़े-युवा पुष्प वर्षा कर अनुशासन, राष्ट्र भक्ति, सद्भाव की प्रेरणा देने वाले गणवेशधारी स्वयंसेवकों के ऊपर पुष्प वर्षा कर स्वागत करेंगी। घरों के बाहर रंगोली के माध्यम से भी स्वागत किया जाएगा। स्वागत के दौरान जगह- जगह छोटे साउंड से देश भक्ति गीतों का उद्घोष होगा। भारत माता चौक पर समूह में महिलाओं ने स्वयंसेवकों की आरती उतारने की योजना बनाई है। कस्बे में संपंन होने जा रहे विराट पथ संचलन को लेकर हर तरह उत्सव व उल्लास का माहौल है।

इन मार्गों से निकलेगा पथ संचलन
पथ संचलन श्रीराम जानकी मंदिर से प्रारंभ होगा। यहां से सीएचसी परिसर, गड़ाकुल तिरंगा तिराहा, वापस सीएचसी परिसर, नगर पंचायत कार्यालय, गोलघर, भारत माता चौक, सोनारी मोहल्ला, कृषक मंडप, शहीद बुधई स्मारक गली (रमजान गली), मोती नेता तिराहा, पीछे मार्ग से नीबी दोहनी होते हुए मुख्य मार्ग, वापस मोती नेता तिराहा, शांति मार्केट, पुलिस पीकेट होते हुए मंदिर पहुंचकर संपंन होगा। इसके बाद वक्ता स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।

तीन स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था
संघ ने विराट पथ संचलन में हिस्सा लेने के लिए आने वाले स्वयंसेवकों के वाहन के पार्किंग की तीन स्थानों पर व्यवस्था की है। बढ़नी क्षेत्र से आने वाले वाहन तहसील परिसर के समीप ग्राउंड में खड़े होंगे। नौगढ़ की ओर से आने वाले बड़े वाहन बाईपास खुनुवा मार्ग होकर सीधे सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर में पहुंचकर खड़े होंगे। जबकि कार व मोटर साइकिल सीएचसी परिसर, नगर पंचायत के बगल स्थित धर्मशाला पर खड़े किए जाएंगे। पार्किंग व्यवस्था के लिए स्वयंसेवकों की जिम्मेदारी तय की गई है।

शोहरतगढ़ कस्बे में 14 अक्टूबर को विराट पथ संचलन निकाला जाएगा। पथ संचलन निकालने की तैयारी पूरी हो चुकी है। संचलन निकलने का मार्ग भी तय है। तय मार्ग से संचलन पूर्ण होगा। कस्बे में संचलन को लेकर सभी में उत्साह का माहौल है।
विशाल, जिला प्रचारक
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सिद्धार्थनगर

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now