अयोध्या पुलिस की बड़ी कार्रवाई; तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूट का सामान और असलहे बरामद

SHARE:

अयोध्या : अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में अयोध्या पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना इनायतनगर व एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त टीम ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया, जबकि थाना खंडासा पुलिस ने एक और अपराधी को दबोचा।

एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता में बताया कि बीते 20 अगस्त को लक्ष्मीगंज आरा मशीन मोड़ पर हुई लूट की वारदात में वांछित अभियुक्त सत्येन्द्र प्रताप सिंह उर्फ शाका और सौरभ सिंह उर्फ भोले सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी रेवतीगंज से आस्तिकन रोड पर मुखबिर की सूचना पर हुई। इनके पास से लूटा गया मोबाइल, 4 हजार रुपए, चोरी की बाइक और दो अदद तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

खंडासा पुलिस की गिरफ्तारी
बीते 30 अगस्त को खंडासा पुलिस ने ग्राम झबरा अमानीगंज निवासी शातिर अपराधी अरुण कुमार दुबे उर्फ कबाडू को पकड़ा। उसके पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, 8250 रुपए, दो जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी पायल और एक मोबाइल बरामद हुआ।

पुलिस अपराधियों पर लगातार नकेल कस रही है। ऐसे अभियानों का उद्देश्य जनता में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
बलवंत चौधरी
एसपी, ग्रामीण

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now