बढ़नी ब्लॉक के परसा खाद समिति पर धांधली का आरोप, खाद न मिलने पर किसानों का हंगामा

SHARE:

सिद्धार्थनगर : बढ़नी ब्लॉक अंतर्गत के परसा खाद समिति पर किसानों ने खाद वितरण में गड़बड़ी करने के आरोप लगाए हैं। समिति पर खाद लेने पहुंचे किसानों ने समिति के जिम्मेदारों पर आरोप लगाया कि खाद की कालाबाजारी कर उसे बाहर बेचा जा रहा है, जबकि असली जरूरतमंद सुबह 4 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक लाइन लगाने के बावजूद खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।

किसानों का आरोप है कि समिति पर मनमानी चल रही है और सेटिंग और बैकडोर से खाद पहुंचाने का खेल जारी है। इसके साथ ही पास के ग्राम पंचायत से आए किसानों को भी खाद नहीं दिया जा रहा है। उन्हें यह कहकर टाल दिया जाता है कि वे दूसरी समिति के हैं, जिसके कारण किसान खाद के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

किसानों और महिलाओं का आरोप है कि जिम्मेदारों की मिलीभगत से कुछ लोगों की जेबें भर रही हैं और आम किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now