सिद्धार्थनगर : उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रदेश के 2425 मुख्य सेविकाओं एवं 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र का वितरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार से किया गया।जिसका लाइव प्रसारण सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय स्थित अम्बेडकर सभागार में डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल, कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा एवं जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर व लाभार्थियों की उपस्थिति में देखा गया।
सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय स्थित अम्बेडकर सभागार में डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल, कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा एवं जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि गौतम बुद्ध की धरती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत मुख्य सेविकाओं की नियुक्ति की गई है। उन्होंने मुख्य सेविकाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी आगंनबाड़ी बहनें कुपोषित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का ध्यान रखती हैं। एक मां की तरह काम करती हैं। इसके साथ साथ शासन प्रशासन के निर्देशानुसार अन्य कार्य भी करती हैं।
कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मुख्य सेविकाओं एवं फार्मासिस्ट को नियुक्ति पत्र दिया गया है। उन्होंने सभी से अच्छे से कार्य करने की अपील की।
शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा कि हर गांव हर शहर के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रोजगार मिल रहा है। उन्होंने सभी से इमानदारी एवं निष्ठापूर्वक आम जन की सेवा करने की बात कही।
जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी लोग शासन के निर्देशानुसार कार्य करें।
10 मुख्य सेविकाओं में मिला नियुक्ति पत्र
जनपद के 10 मुख्य सेविकाओं सुप्रिया दूबे, वंदना, प्रियांशु पांडेय, दिपाली, साधना, प्रतिभा त्रिपाठी, सुनीता, रुचिका पटेल, सुमन दूबे, रुचि को नियुक्ति पत्र दिया गया।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, प्रधान संघ जिला अध्यक्ष पवन मिश्रा आदि मौजूद रहे।





