सिद्धार्थनगर के मुस्तन शेरुल्लाह समेत यूपी के 66 टीचरों को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, बेसिक शिक्षा विभाग ने की घोषणा

SHARE:

सिद्धार्थनगर : यूपी में बेसिक शिक्षा विभाग ने इस वर्ष के राज्य अध्यापक पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। सिद्धार्थनगर जिले शोहरतगढ़ ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय लेदवा के सहायक अध्यापक मुस्तन शेरुल्लाह समेत प्रदेश भर से कुल 66 शिक्षकों का चयन किया गया है। जिन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। विभाग के मुताबिक चयनित शिक्षकों को समारोह में राज्य अध्यापक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

सिद्धार्थनगर जिले बढ़नी ब्लॉक अंतर्गत के ग्राम दुधवनिया बुजुर्ग निवासी मुस्तन शेरुल्लाह, शोहरतगढ़ ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय लेदवा में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। मुस्तन शेरुल्लाह को राज्य अध्यापक पुरस्कार देने की घोषणा के बाद उनके शुभचिंतकों नरेंद्रमणि त्रिपाठी, उमेश मौर्या, निसार अहमद, जावेद अहमद, दिनेश मिश्र, महेंद्र मिश्रा, सतेंद्र कुमार आदि ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

इससे पहले प्रदेश को दो शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी। यह सम्मान पाने वाले शिक्षकों में भदोही के रामलाल सिंह यादव और मिर्जापुर की मधुरिमा तिवारी हैं। वहीं, देशभर से कुल 45 अध्यापकों को इस वर्ष का यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलेगा।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now