नाबाल‍िग से दुष्‍कर्म के आरोपी को पुल‍िस ने क‍िया ग‍िरफ्तार, कोर्ट में किया पेश, भेजा गया जेल

SHARE:

सिद्धार्थनगर : सिद्धार्थनगर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को क्षेत्र के गुदराही मोड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित का नाम गणेश पुत्र रामजीत निवासी ग्राम जगदीशपुर ग्रांट टोला हरैया थाना व जनपद सिद्धार्थनगर है। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

सिद्धार्थनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपित गणेश पुत्र रामजीत निवासी ग्राम जगदीशपुर ग्रांट टोला हरैया थाना व जनपद सिद्धार्थनगर के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 162/2025 किनधारा 137(2),87,65(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी हुई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। इसी बीच मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दुष्कर्म का आरोपी क्षेत्र में आने वाला है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने गुदराही मोड़ पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सिद्धार्थनगर कोतवाल दुर्गा प्रसाद, एसआई सुरेश राम, कांस्टेबल अर्जुन यादव व सूरज गुप्ता शामिल रहे।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now