नेपाल के कृष्णनगर में अज्ञात अधेड़ का शव बरामद; हत्या कर फेंकने की जतायी जा रही आशंका

SHARE:

नेपाल : नेपाल के कपिलवस्तु जिला अंतर्गत के कृष्णनगर नगर पालिका वार्ड नंबर 2 स्थित शाह कॉम्प्लेक्स से गुरुद्वारा रोड की तरफ जाने वाली सड़क के उत्तर तरफ झाड़ियों वाली खाली जगह से संदिग्ध परिस्थितियों में 55 वर्षीय एक अधेड़ पुरुष का शव बरामद हुआ है। आशंका व्यक्त की जा रही है हत्या कर उसे झाड़ियों में फेंक दिया गया है। शव के चेहरे व अन्य हिस्सों में जख्म का निशान है। शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

नेपाल के कपिलवस्तु जिला अंतर्गत के क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय कृष्णनगर के इंस्पेक्टर ईश्वर लौडारी ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे लोगों ने देखा कि कृष्णनगर नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 स्थित शाह कॉम्प्लेक्स से गुरुद्वारा रोड की तरफ जाने वाली सड़क के उत्तर तरफ झाड़ियों वाली खाली जगह में 50 से 55 वर्ष उम्र के एक अधेड़ पुरुष का शव पड़ा है। जो काफी दुर्गंध दे रहा है। इसके बाद इसकी सूचना कृष्णनगर थाना को मिली। घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे इंस्पेक्टर ईश्वर लौडारी ने जांच पड़ताल की। इस दौरान किसी प्रकार की कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नही हुई। इसके साथ ही शव की पहचान के लिए कई लोग पहुंचे, लेकिन कोई शव की पहचान नही कर सका। पुलिस ने शव को कपिलवस्तु के पिपरा अस्पताल स्थित मुर्दाघर भेजवा दिया। शव की पहचान के लिए सूचना जारी की गई है। आशंका जाहिर किया जा रहा है कि संभवत अपराधी ने अधेड़ की हत्या दो-तीन पहले कर दिया है और साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को झाड़ी में फेंक दिया है। मृतक सफेद रंग की बनियान व नीले रंग की अंडरवियर पहना हुआ है। घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now