बलरामपुर : शिवम सिंह कलहंस को क्षत्रिय करणी सेना का देवीपाटन मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अलावा प्रियांशु प्रताप सिंह को बलरामपुर जिला अध्यक्ष, आदर्श सिंह जिला उपाध्यक्ष एवं सिद्धार्थ वर्धन सिंह को महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया है।
क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम प्रताप सिंह ‘वैरागी’ ने एक मनोनयन-पत्र के माध्यम से उक्त सभी को उनके पदों पर मनोनीत किया है। मनोनयन-पत्र में उल्लेख किया गया है कि सभी पदाधिकारी संगठन द्वारा सौंपे गए पद की गरिमा एवं मान-सम्मान को बनाये रखते हुए दी गई जिम्मेदारी को पूरी शिद्दत एवं निष्ठा के साथ क्षत्रिय समाज के हित में लगाएंगे। इसके साथ ही संगठन की मजबूती एवं विस्तार के लिए निरंतर पूरे समर्पण भाव से कार्य करते हुए अपने कर्तव्यों का पालन पूरी अनुशासन प्रिय ढंग से करेंगे।
मंडल अध्यक्ष शिवम् सिंह कलहंस ने अपने मनोनयन पर कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। कहा कि संगठन का विस्तार देवीपाटन मंडल के सभी चारों जनपदों में जल्द से जल्द किया जायेगा। संगठन को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। संगठन के दिशा निर्देश पर कुछ ही दिनों में इसका विस्तार किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह वैरागी ने मंडल व जिला अध्यक्ष और महामंत्री को उनके मनोनयन पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए दायित्वों पर खरा उतरने का आह्वाहन किया।





