विधायक विनय वर्मा ने सीएचसी शोहरतगढ़ में रैन बसेरा बनवाने की मांग डिप्टी सीएम से की

SHARE:

सिद्धार्थनगर : शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शोहरतगढ़ में एक विश्राम स्थल बनवाने की मांग की है।

विधायक विनय वर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से लखनऊ स्थित उनके कार्यालय में भेंट की। उन्होंने डिप्टी सीएम को एक मांग-पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने लिखा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ पर प्रतिदिन तीन सौ से चार सौ मरीज दूर-दराज़ के गांवों से इलाज के लिए आते हैं। मरीजों और उनके परिजनों को विश्राम करने की कोई जगह न होने के कारण वर्षा, ठंड और भीषण गर्मी में उन्हें भारी असुविधा और कष्ट का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से मरीज लेकर आने वाली आशा बहुओं और एएनएम को भी रुकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। जो न केवल अमानवीय है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को भी प्रभावित करती है।

उन्होंने उपमुख्यमंत्री से सीएचसी परिसर में स्थायी रैनबसेरा/विश्राम स्थल के निर्माण की मांग। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया है और उन्हें उम्मीद है कि जनहित में यह मांग जल्द ही पूरी होगी।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now