‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ महज सपना : शिवपाल सिंह यादव, मानसून के चौबीस घंटे के विधानसभा सत्र में ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ पर चर्चा के दौरान योगी सरकार पर बोला तीखा हमला

SHARE:

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून के चौबीस घंटे के सत्र में ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ पर चर्चा के दौरान सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2047 का सपना ऐसा है, जैसे बेरोजगारों से कहा जाए- तुम्हारे पोते-पोती को नौकरी मिलेगी, तुम सिर्फ आशा रखो।शिवपाल ने कहा कि आज लाखों नौजवान रोजगार का इंतजार कर रहे हैं, स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है और कानून-व्यवस्था में अपराधियों का ‘अमृत काल’ चल रहा है। महिलाओं के लिए सड़कें असुरक्षित हैं। ‘2047 का सपना मत बेचिए, 2025 की सच्चाई का हिसाब दीजिए’।

स्वास्थ्य पर सवाल
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि गांव के स्वास्थ्य केंद्र ताले में हैं, डॉक्टर नहीं हैं, दवा नहीं है। एक अस्पताल में तो कुत्ता लेटा मिला।

शिक्षा व्यवस्था की खामियां
शिवपाल सिंह यादव ने आरोप लगाया कि आधे स्कूलों में बिजली नहीं, शिक्षक नहीं, किताबें और ड्रेस तक नहीं हैं। फर्नीचर का हाल खराब है, ऐसे में 2047 में स्मार्ट क्लास रूम कैसे बनेंगे ? नई शिक्षा नीति के तहत कॉलेजों में सिर्फ परीक्षाएं होती हैं, क्लास नहीं लगतीं। ठंड में बच्चों को परीक्षाएं देनी पड़ती हैं, जिससे हाथ तक सुन्न हो जाते हैं।

भर्ती और भ्रष्टाचार के आरोप
शिवपाल का कहना था कि किसी भी भर्ती में बिना पैसे के काम नहीं हो रहा, पैसे लेकर सेंटर बनाए जा रहे हैं। उच्च शिक्षा में नई नीति ने पढ़ाई चौपट कर दी है। भाजपा सरकार सिर्फ शिलान्यास और नाम पट्टिका बदलने में लगी है।

राजनीतिक तंज
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा क‍ि गरीब को 2047 तक इंतजार करना होगा, इलाज सिर्फ भाजपा के अमृत काल में होगा। आठ साल की नाकामी को 22 साल के सपने से ढंकने की कोशिश की जा रही है।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now