विजयादशमी पर आरएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़नी में निकाला पथ संचलन अनुशासन और संगठनात्मक एकजुटता का दिया संदेश, पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बढ़नी खंड की ओर से विजयादशमी पर्व के अवसर पर पथ संचलन का आयोजन किया गया।
बढ़नी कस्बे के रामलीला मैदान में बौद्धिक कार्यक्रम के समापन के बाद स्वयंसेवकों ने कस्बे के विभिन्न प्रमुख मार्गों से पथ संचलन निकाला। पूर्ण गणवेश में कदम से कदम मिलाकर चलते स्वयंसेवकों ने अनुशासन और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया।

इस दौरान भाजपा नेत्री एवं नामित सभासद अनीता जायसवाल ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण पर दिया जोर
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सिद्धार्थनगर विभाग के विभाग कार्यवाह शिवमूर्ति ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया।

उन्होंने संघ के इतिहास और वर्तमान में उसकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ का प्रमुख उद्देश्य व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना है। उन्होंने स्वयंसेवकों से समाज में सेवा, समरसता, अनुशासन और राष्ट्रभाव को मजबूत करने का आह्वान किया।
ये रहे मौजूद
पथ संचलन के दौरान आरएसएस जिला संघचालक गोकुल गोयल, जिला प्रचारक राघवेंद्र, अजय जायसवाल, डॉ. राजन उपाध्याय, राजकुमार अग्रहरि, विनीत कमलापुरी, संजय जायसवाल, संजय मित्तल, सचिन गोयल, आलोक गुप्ता, प्रदीप कसौधन, राजेश श्रीवास्तव, संतोष आजगढिया, शंभूनाथ पांडेय, सत्य प्रकाश धर दूबे, कुशल गुप्ता, सुरेश, सुखदेव अग्रहरि, राम पाठक आदि मौजूद रहे।
Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now