बढ़नी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एसएसबी ने लगाया चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों को बांटी आवश्यक दवाएं

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : बाढ़ प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 50वीं वाहिनी बलरामपुर अंतर्गत के बीओपी महादेव बुजुर्ग के कार्यक्षेत्र में दो स्थानों पर मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया।

एसएसबी 50वीं वाहिनी बलरामपुर के बीओपी महादेव बुजुर्ग की ओर से बढ़नी क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरी शीतल प्रसाद के टोला नकोलडीह और खैरी गांव में आयोजित चिकित्सा शिविर में सहायक कमांडेंट/चिकित्सा अधिकारी डॉ. लीला ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की।

इस दौरान बुखार, सर्दी-जुकाम, त्वचा संबंधी समस्याओं सहित अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित ग्रामीणों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा जरूरत के अनुसार दवाएं वितरित की गईं।

चिकित्सा शिविर के दौरान ग्रामीणों को बाढ़ के बाद होने वाली जलजनित एवं संक्रामक बीमारियों से बचाव के संबंध में भी जागरूक किया गया। चिकित्सकीय टीम ने ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने, शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल का इस्तेमाल करने तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी।

इस अवसर पर एसएसबी के सहायक कमांडेंट संजय केपी, इंस्पेक्टर कैलाशचंद, ग्राम प्रधान शिवकुमार, बीडीसी कोदई साहनी, अम्बरीष विश्वकर्मा, रामकुमार आदि मौजूद रहे।
Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now