सांसद जगदंबिका पाल ने किया पतंजलि स्टोर का उद्घाटन, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर दिया जोर

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : जिला मुख्यालय स्थित सांडी तिराहे पर पतंजलि के नए स्टोर का उद्घाटन बुधवार को सांसद जगदंबिका पाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वदेशी एवं प्राकृतिक उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल देते हुए लोगों से ऐसे उत्पादों को अपनाने की अपील की।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि पतंजलि देश में स्वदेशी और प्राकृतिक उत्पादों को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रतिष्ठानों से उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध होते हैं, जिससे लोगों को सुविधा मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होते हैं।
सांसद ने स्टोर की संचालिका शैल सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद माधव तथा अखंड प्रताप सिंह सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर दिवाकर विक्रम सिंह, शिवपाल सिंह, अभय सिंह, विपुल सिंह, सिपुल सिंह, राकेश पाण्डेय, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, मनोज यादव आदि उपस्थित रहे।
Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now