युवा चेतना शिविर में नशामुक्ति और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश, गायत्री परिवार द्वारा आयोजित हुआ एक दिवसीय युवा चेतना शिविर

SHARE:

बढ़नी (सिद्धार्थनगर) : अखिल विश्व गायत्री परिवार की बढ़नी शाखा द्वारा युवाओं को समर्पित एक दिवसीय युवा चेतना शिविर का आयोजन स्थानीय एक निजी गेस्ट हाउस में किया गया। शिविर में युवाओं को परिवार, समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री शक्तिपीठ सिद्धार्थनगर के ट्रस्टी अशोक कुमार त्रिपाठी, गायत्री शक्तिपीठ बढ़नी के प्रबंध ट्रस्टी डॉ. विश्वम्भर सिंह, डॉ. स्वदेश भट्ट, कल्पना शुक्ला, संदीप जायसवाल एवं पं. महादेव प्रसाद तिवारी ने मां गायत्री, युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं भगवती देवी शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।

शिविर की शुरुआत बलरामपुर महिला मंडल की मीरा मिश्रा द्वारा प्रस्तुत गुरु वंदना ‘आँखें निहारती हैं गुरुवर डगर तुम्हारी’ तथा युगगीत ‘चलेंगे हम जगत जननी तुम्हारे ही इशारों पर’ से हुई।

मुख्य वक्ता के रूप में एमएलके डिग्री कॉलेज, बलरामपुर के मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. स्वदेश भट्ट ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मानव और पशु के बीच सबसे बड़ा अंतर चेतना का है। उन्होंने युवाओं से अपनी चेतना को उच्चतम स्तर तक विकसित कर परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही मानव मस्तिष्क की असीम क्षमताओं और युवाओं के समक्ष मौजूद चुनौतियों एवं उनके समाधान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
बलरामपुर के युवा प्रभारी संदीप जायसवाल ने युवाओं को स्वयं नशामुक्त रहने और अपने परिजनों को भी नशे से दूर रखने का संदेश दिया। उन्होंने गायत्री परिवार द्वारा युवाओं के लिए संचालित विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की।
कल्पना शुक्ला ने युवाओं को विभिन्न प्रेरक अभ्यास कराते हुए योग, नारी उत्थान एवं गायत्री परिवार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। वहीं नगर पंचायत बढ़नी के अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया।

गायत्री शक्तिपीठ सिद्धार्थनगर के वरिष्ठ परिव्राजक पं. महादेव प्रसाद तिवारी ने मिशन के कार्यों को समर्पण भाव से आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। वहीं ट्रस्टी अशोक कुमार त्रिपाठी ने युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डालते हुए युग निर्माण योजना एवं विचार क्रांति अभियान के माध्यम से आदर्श समाज निर्माण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार ‘हाड़ा’ विकास सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि का तिलक लगाकर एवं गायत्री महामंत्र अंकित उत्तरीय ओढ़ाकर स्वागत किया। साथ ही विशिष्ट अतिथियों का गायत्री मंत्र की पट्टिका एवं बैज पहनाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय प्रताप गुप्ता, रमेश अग्रहरि, रामसूरत यादव, केदार गुप्ता, शंभू त्रिपाठी, धर्मेंद्र गुप्ता, रामसुंदर चौरसिया, राजनाथ तथा लक्ष्मण प्रसाद सहित अनेक कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर रामेश्वर प्रसाद आचार्य, गोकुल गोयल, जुग्गीराम राही, कमल मित्तल, विश्वनाथ अग्रवाल, ध्रुव चतुर्वेदी, रामजी पांडेय, हरगोविंद मिश्रा, विजय कुमार वर्मा, राजकुमार अग्रहरि, पंकज चतुर्वेदी, श्याम जायसवाल, राजकुमार सिंह ‘राजू शाही’, संजय जायसवाल, राजन उपाध्याय, अनुज चौधरी, फूलचंद अग्रहरि, रानी गुप्ता, पूनम श्रीवास्तव, मीना श्रीवास्तव, मीरा मिश्रा, ज्योति वर्मा, विजय लक्ष्मी, जग प्रसाद वर्मा, अंगद प्रजापति, खेमराज चौरसिया, पवन अग्रहरि, विनय अग्रहरि, गुलाब अग्रवाल, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, उमेश मौर्य, दुर्गेश कमलापुरी, शिव कुमारी, आराध्या सिंह, वर्तिका सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now