सीएम योगी ने विधायकों संग की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश, मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन प्रेरणादायी : विनय वर्मा

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ और कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों, लंबित परियोजनाओं, जनसमस्याओं और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा तथा कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने विधायकों से उनके-अपने विधानसभा क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति की जानकारी लेते हुए लंबित विकास परियोजनाओं और जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दों की समीक्षा की।
लंबित विकास कार्यों को लेकर विधायक ने रखी मांग
शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र में लंबे समय से लंबित बस अड्डा, फायर स्टेशन सहित अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों का मुद्दा उठाया। उन्होंने जनहित से जुड़ी इन परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराने की मांग की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े आवश्यक विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी और प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा।
जनता के बीच सक्रिय रहने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि वे लगातार जनता के बीच सक्रिय रहें और क्षेत्र की समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान कराने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करें। उन्होंने संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल के साथ कार्य करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का संतुलित विकास होना चाहिए। इसके लिए नियमित रूप से क्षेत्र में संवाद और जनसंपर्क बनाए रखना आवश्यक है।
मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन प्रेरणादायी : विनय वर्मा
बैठक के बाद विधायक विनय वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मार्गदर्शन सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के साथ-साथ सिद्धार्थनगर जिले में भी विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा जनता से जुड़े मुद्दों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित होगा।
विधायक ने कहा कि भाजपा और एनडीए सरकार जनहित एवं विकास के एजेंडे पर पूरी मजबूती से कार्य कर रही है। आने वाले समय में भी प्रदेश में विकास की गति को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now