भैरहवा में नकली भारतीय नोटों के साथ दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार, 70 हजार रुपये के जाली नोट बरामद

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
रुपन्देही (नेपाल) : नेपाल के रुपन्देही जिले के भैरहवा क्षेत्र में नकली भारतीय मुद्रा के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 70 हजार मूल्य के नकली भारतीय नोट, कुछ असली भारतीय मुद्रा, नेपाली नकदी तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

जिला पुलिस कार्यालय, भैरहवा रुपन्देही के डीएसपी/सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार चंद ने बताया कि सिद्धार्थनगर नगरपालिका-12 स्थित खड्का खाजा घर में नकली भारतीय नोटों का लेन-देन किए जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर वार्ड पुलिस कार्यालय, भैरहवा से निरीक्षक मान बहादुर बीसी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की गई।

तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। उनके पास से 500 रुपये मूल्य वर्ग के 140 नकली भारतीय नोट, जिनकी कुल कीमत 70 हजार है, बरामद किए गए।
डीएसपी कृष्ण कुमार चंद ने बताया कि आरोपियों के पास से ₹2,758 की असली भारतीय मुद्रा, 2,180 नेपाली रुपये नकद तथा दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अभिषेक कसौधन (21 वर्ष), निवासी शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश तथा यश भाऊसाहेब ब्राह्मण (24 वर्ष), निवासी महाराष्ट्र के रूप में हुई है।
दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई और विस्तृत पूछताछ के लिए जिला पुलिस कार्यालय, रुपन्देही भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह नकली भारतीय नोटों का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
‘मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।’
कृष्ण कुमार चंद
डीएसपी, भैरहवा-रुपन्देही
Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now