प्रधानमंत्री बालेन को भारत दौरे का निमंत्रण, पहली विदेश यात्रा भारत से होने की संभावना

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
काठमांडू : भारत सरकार ने नेपाल के प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह ‘बालेन’ को आधिकारिक भारत दौरे का निमंत्रण भेजा है। यह जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दी।
प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन अब तक किसी भी विदेशी दौरे पर नहीं गए हैं। ऐसे में यदि वे भारत सरकार का यह निमंत्रण स्वीकार करते हैं, तो प्रधानमंत्री के रूप में उनकी पहली विदेश यात्रा भारत से शुरू होगी।
भारत और नेपाल के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं रणनीतिक संबंधों को देखते हुए इस संभावित यात्रा को द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच व्यापार, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, पर्यटन और सीमा सहयोग जैसे मुद्दों पर भी इस दौरे के दौरान चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।
राजनयिक हलकों में इस निमंत्रण को भारत-नेपाल संबंधों को नई गति देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से अभी तक यात्रा की तिथि या निमंत्रण स्वीकार किए जाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now