28 जुलाई से 21 अगस्त तक लगेंगे दिव्यांग बच्चों के मेडिकल असेसमेंट कैंप

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : जिले के परिषदीय, सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत विशिष्ट आवश्यकता वाले (दिव्यांग) बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए जाने के उद्देश्य से 28 जुलाई से 21 अगस्त तक जनपद के सभी 14 विकास खंडों में मेडिकल असेसमेंट कैंप आयोजित किए जाएंगे।
समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक करुणापति त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक कैंप संबंधित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम बच्चों का चिकित्सीय परीक्षण कर उनकी दिव्यांगता का आकलन करेगी। परीक्षण के उपरांत पात्र बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने की आवश्यक प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद पात्र बच्चों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, शैक्षिक सुविधाओं और अन्य सहायता का लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि निर्धारित तिथि पर अपने बच्चों को आवश्यक अभिलेखों के साथ संबंधित बीआरसी पर अवश्य लेकर पहुंचें, ताकि कोई भी पात्र बच्चा इस महत्वपूर्ण सुविधा से वंचित न रहे।
Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now