नेपाल : गिरफ्तारी वारंट रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे नेपाली कांग्रेस सांसद अभिषेक प्रताप शाह

SHARE:

मारपीट मामले में कपिलवस्तु जिला अदालत ने जारी किया था गिरफ्तारी वारंट, गृह मंत्रालय समेत तीन पक्षों को बनाया गया प्रतिवादी
‘हाड़ा’ विकास सिंह
काठमांडू : कपिलवस्तु जिले के क्षेत्र संख्या 3 से नेपाली कांग्रेस के सांसद अभिषेक प्रताप शाह ने अपने खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को रद्द कराने की मांग को लेकर नेपाल के सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सांसद शाह ने गिरफ्तारी वारंट को अवैध बताते हुए सर्वोच्च अदालत में रिट याचिका दायर की है।
इससे पहले कपिलवस्तु जिला अदालत ने मारपीट के एक मामले में शाह की गिरफ्तारी और पुलिस जांच की अनुमति दी थी। उन पर कृष्णनगर उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सीताराम शर्मा के साथ कथित मारपीट करने का आरोप है।
सुप्रीम कोर्ट के प्रवक्ता अर्जुन कोइराला के अनुसार, गिरफ्तारी वारंट को निरस्त करने की मांग वाली रिट मंगलवार (5 साउन) को दर्ज की गई। याचिका में गृह मंत्रालय, कपिलवस्तु जिला अदालत तथा कपिलवस्तु जिला पुलिस कार्यालय को प्रतिवादी बनाया गया है।
अब सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसके बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया तय होगी।
Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now