सुबह से डिम सप्लाई से बढ़नी के मिल कॉलोनी फीडर के उपभोक्ता परेशान, जल्द समाधान की मांग

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
बढ़नी (सिद्धार्थनगर) : विद्युत उपकेंद्र मधवानगर से जुड़े बढ़नी कस्बे के मिल कॉलोनी फीडर पर सोमवार सुबह से ही अत्यधिक लो-वोल्टेज (डिम लाइट) की समस्या बनी हुई है। कम वोल्टेज के कारण घरों में लगे वाटर पंप और पंखे नहीं चल पा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों संजीव त्रिपाठी, अजय पांडेय, आसिफ खान, सुनील श्रीवास्तव, रामजी पांडेय, वीरेंद्र नाथ शुक्ला, प्रमोद पाठक, श्रवण श्रीवास्तव, आमिर सिद्दीकी, नरेंद्र मोदी त्रिपाठी, उमेश मौर्य, रघुवर दयाल वर्मा, राधेश्याम शुक्ल, दीपक अग्रहरि, रोहित मीत, मुकेश यादव, अजय श्रीवास्तव आदि, संजय पांडेय, प्रताप पांडेय, अतुल पांडेय, गोविंद वर्मा, मनीष चौधरी, विनय मौर्य, सुरेश मौर्य, हरगोविन्द मिश्र आदि का कहना है कि सुबह से ही बिजली तो आ रही है, लेकिन वोल्टेज इतना कम है कि आवश्यक विद्युत उपकरण काम नहीं कर रहे हैं। पेयजल की व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ उमस भरी गर्मी में पंखे बंद रहने से लोगों का जीवन भी प्रभावित हो गया है।

उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग से समस्या का शीघ्र समाधान कर सामान्य वोल्टेज के साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र मधवानगर के जेई लालू कुमार ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित कर रहा हूं। जल्दी ही ठीक हो जाएगा।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now