बढ़नी में ‘लहला बाबा बचाओ अभियान’ बना मानवता की मिसाल, युवाओं ने दिखाई संवेदनशीलता

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : नगर पंचायत बढ़नी में बीते कई दशकों से रह रहीं प्रसिद्ध लहला बाबा एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं। लगभग एक सप्ताह पूर्व अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनका पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। दुर्घटना के बाद वह स्टेशन रोड स्थित श्री शिव भोले कांतेश्वर मंदिर परिसर में घायल अवस्था में पड़ी रहीं।

करीब चार दिन पूर्व इस घटना की जानकारी बढ़नी कस्बे के युवा समाजसेवी धीरेंद्र प्रताप त्रिपाठी, शिवा जी मिश्रा और मिथिलेश पांडेय को हुई। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय पुलिस और आपातकालीन एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। इसके बाद लहला बाबा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बढ़नी ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

 

नगर पंचायत बढ़नी के चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने भी सहयोग करते हुए कर्मचारी पट्टू को सहायता के लिए लगाया। समाजसेवियों के प्रयास से बाबा का इलाज माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ। डॉक्टरों के अनुसार घाव काफी गहरा है और नियमित ड्रेसिंग की आवश्यकता है। घाव भरने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उनका पैर पूरी तरह ठीक हो पाएगा या नहीं।

इलाज के बाद समाजसेवी बाबा को वापस बढ़नी ले आए, लेकिन आगे के उपचार के लिए वाहन, धन और समय देने वाले व्यक्ति की आवश्यकता थी। इस चुनौती को देखते हुए धीरेंद्र प्रताप त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर ‘लहला बाबा बचाओ अभियान’ शुरू किया।

इस अपील का असर तुरंत देखने को मिला। कस्बे के समाजसेवी सरदार सुमित सिंह ने अपनी कार सेवा में उपलब्ध कराते हुए कहा कि जब तक आवश्यकता हो, वाहन का उपयोग किया जाए। वहीं, समय दान के लिए कस्बे के युवा मनोज जायसवाल आगे आए। समाज के अन्य लोगों ने भी अंशदान कर आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

इसके बाद मंगलवार सुबह धीरेंद्र प्रताप त्रिपाठी, शिवा जी मिश्रा, मिथिलेश पांडेय और मनोज जायसवाल लहला बाबा को लेकर सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कराया गया।

आज के दौर में, जहां लोग अपने परिजनों की सेवा से भी कतराते हैं, वहीं बढ़नी के इन युवाओं ने निस्वार्थ सेवा और मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now