वोटर सूची के पुनरीक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं कार्यकर्ता : उग्रसेन प्रताप सिंह

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : समाजवादी पार्टी कार्यालय, शोहरतगढ़ में विधानसभा अध्यक्ष हरि नारायण यादव की अध्यक्षता में सेक्टर प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी उग्रसेन प्रताप सिंह नेता ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं पारदर्शी होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सेक्टर प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची का गहन परीक्षण करें तथा फर्जी, दोहरी एवं त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों की पहचान कर उन्हें नियमानुसार संशोधित कराने में सहयोग करें। साथ ही नए पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने तथा छूटे हुए मतदाताओं को जोड़ने के लिए भी अभियान चलाया जाए।

उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं से ही आती है। आगामी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से जनसंपर्क बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने तथा मतदाता सूची के प्रत्येक बिंदु पर गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सेक्टर प्रभारियों को बूथ स्तर पर नियमित संपर्क बनाए रखने तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता वीरेंद्र तिवारी, रामू यादव, विष्णु उमर, सुनील यादव, हरिराम शर्मा, विक्रम यादव, गुड्डू सिंह, ओम प्रकाश यादव, मनोज सेठ, माता प्रसाद, नीरज चौरसिया, चंदी यादव, आज्ञाराम, रामपाल मौर्य, कुबेरनाथ शुक्ला, निजामुद्दीन, आसिफ हुसैन, मो. रजा, पप्पू सिंह, मनौवर खान, डब्लू सिंह, मनीष पांडेय, रत्नेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में सेक्टर प्रभारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now