शोहरतगढ़ : 24 वर्षीय विवाहिता खुशबू की संदिग्ध मौत के मामले में पति गिरफ्तार, दहेज हत्या का केस दर्ज

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में 24 वर्षीय विवाहिता खुशबू की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए जेल भेज दिया गया है।
घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, पड़रिया गांव निवासी 24 वर्षीय खुशबू का शव मंगलवार को उसके घर के अंदर फंदे से लटका मिला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मायके पक्ष के आरोप
मृतका के मायके पक्ष ने पति, सास और दो ननदों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। इसके आधार पर शोहरतगढ़ थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
पारिवारिक जानकारी
पुलिस के अनुसार, खुशबू की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व पड़रिया गांव निवासी दिनेश यादव उर्फ बुडाऊ पुत्र मन्नू यादव से हुई थी। दंपति का एक पुत्र भी है। मृतका का मायका बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र में है।
पुलिस कार्रवाई
शोहरतगढ़ थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर परसा रेलवे क्रॉसिंग के पास से आरोपी पति दिनेश यादव उर्फ बुडाऊ (27) को गिरफ्तार किया।
दर्ज धाराएं
पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुअसं 97/2026 में धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आगे की कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

मयंक द्विवेदी, सीओ शोहरतगढ़

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now