विज्ञान मेले के माध्यम से बच्चों में अन्वेषन और रचनात्मकता का होता है विकास : विनय वर्मा, इटवा ब्लॉक के कठेला चौराहा स्थित एक विद्यालय में आयोजित किया गया विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी

SHARE:

सिद्धार्थनगर : इटवा ब्लॉक के कठेला चौराहे पर स्थित सिद्धार्थ जूनियर हाई स्कूल में मंगलवार को विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने विज्ञान मॉडल और प्रोजेक्ट प्रदर्शित कर प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यार्थियों ने मॉडल प्रदर्शित कर जल सरंक्षण का महत्व समझाते हुए जल ही अमृत है, इससे बचाएं रखने का संदेश दिया। अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार व स्मति चिन्ह दिया गया।

विज्ञान मेले का उद्घाटन शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विज्ञान मेला के आयोजन से बच्चों में अन्वेषन और रचनात्मकता का विकास होता है। इससे उनके सोचने- समझने की शक्ति का भी विकास होता है इसीलिए ऐसे आयोजन में ना सिर्फ बच्चों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्सा लेना चाहिए, बल्कि अभिभावकों को अपने बच्चों को ऐसे मेलों या आयोजनों में जरूर लाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने विधायक निधि से विद्यालय में भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा किया।

इस मौके पर प्रदीप कमलापुरी, हरिराम पांडेय, भाजपा नेता सुरेश्वर पुरी, विजय पांडेय, रामदास मौर्य, कुलदीप चौधरी, अनिल मिश्र, ओम प्रकाश वर्मा, आशीष वर्मा, राहुल सोनी, राज किशोर मोदनवाल, गुड्डू वर्मा, पिंटू सोनी, बृहस्पति नाथ चौबे आदि मौजूद रहे।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now