सिद्धार्थनगर : बांग्लादेश में एक हिंदू युवक दीपू चंद्र की हत्या के विरोध में चेयरमैन सुनील अग्रहरि के नेतृत्व में विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बढ़नी कस्बे में जन आक्रोश मार्च निकालकर विरोध जताया। लोगों ने बांग्लादेश सरकार एवं प्रधानमंत्री मो. युनूस का पुतला फूंका और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि भारत शांति में विश्वास रखता है, लेकिन हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बांग्लादेश में एक सनातनी हिंदू युवक की हत्या की घटना के विरोध में मंगलवार को चेयरमैन सुनील अग्रहरि के नेतृत्व में हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने बढ़नी कस्बे में जन आक्रोश मार्च निकालकर विरोध जताया। जो कस्बे के स्टेशन रोड़, राम जानकी मंदिर मार्ग, श्रीरामलीला मैदान, चट्टी बाजार, आर्य समाज रोड़, गोला बाजार होते हुए माल गोदाम तिराहे पर पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो गया। जहां पर लोगों ने बांग्लादेश सरकार एवं प्रधानमंत्री मो. युनुस का पुतला फूंका।कार्यकर्ताओं ने रोहिंग्या मुसलमान भगाओ, देश बचाओ, हिंदुओं की हत्या बंद करो, मो. यूनुस मुर्दाबाद, बांग्लादेशी हिंदुओं का नरसंहार बंद करो, भारत में भाईचारा, बांग्लादेश में क्यों हिन्दू बेचारा आदि नारेबाजी करते हुए घटना की कड़ी निंदा की और बांग्लादेश सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

निर्दोष हिंदुओं पर अत्याचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं
नगर पंचायत बढ़नी बाजार के चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने कहा कि भारत शांति में विश्वास रखने वाला देश है, लेकिन निर्दोष हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी इस मामले में संज्ञान लेने की अपील की।

दीपू चंद्र की हत्या मानवता को शर्मसार करने वाली घटना
पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह उर्फ राजू शाही ने कहा कि बांग्लादेश में जिहादी तत्वों द्वारा एक हिंदू युवक दीपू चंद्र की पेड़ से लटकाकर की गई, हत्या मानवता को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां की सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल साबित हो रही है।

सनातन समाज अब चुप नहीं रहेगा
वरिष्ठ भाजपा नेता त्रियुगी नाथ अग्रहरि ने चेतावनी देते हुए कहा कि सनातन समाज अब चुप नहीं रहेगा और यदि ऐसी घटनाएं जारी रहीं तो विश्व स्तर पर इसके खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।

धर्म, जाति, पहचान आदि के आधार पर अत्याचार निंदनीय
पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर पाठक ने कहा है किसी भी सभ्य समाज में धर्म, जाति, पहचान आदि के आधार पर अत्याचार निंदनीय है। बांग्लादेश में दीपू चंद्र को उन लोगों ने धोखा दिया, जिनके साथ उसकी दोस्ती थी।

इस दौरान ये लोग रहे उपस्थित
इस दौरान गणेश अग्रहरि, संतोष आजमगढ़िया, अजय प्रताप यादव, ध्रुव चतुर्वेदी, अमित मौर्य, धीरेंद्र प्रताप त्रिपाठी, प्रभात तिवारी, पाटेश्वरी अग्रहरि, रामवरन यादव, रमेश मौर्या, राजेश्वर सिंह, रामराज कन्नौजिया, आशाराम शर्मा, संजय मोदनवाल, बिल्लू सरदार, सूरज अग्रहरि, अभिषेक यादव, रामू, आशीष राज, संजय जायसवाल, अभिषेक प्रताप यादव, संजय मित्तल, हेमंत अग्रहरि, आदि मौजूद रहे।




