सांसद बृज लाल ने गोरखपुर-गोंडा वाया सिद्धार्थनगर लूप लाइन पर मांगी नई दिल्ली के लिए एक्सप्रेस ट्रेन, गुरुवार को राज्यसभा में उठाया मुद्दा

SHARE:

सिद्धार्थनगर : उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी और राज्यसभा सांसद बृज लाल ने राज्यसभा में गोरखपुर-गोंडा वाया बढ़नी लूपलाइन पर दिल्ली तक के लिए एक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग की है। गुरुवार को उन्होंने राज्यसभा में उक्त मामले को मजबूती के साथ उठाया है।

 

उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी और राज्यसभा सांसद बृज लाल ने गुरुवार को राज्यसभा में बोलते हुए कहा कि गोरखपुर-गोंडा वाया बढ़नी लूपलाइन का सामरिक महत्व है। यह लाइन गोरखपुर से आनंदनगर, सिद्धार्थनगर, शोहरतगढ़, बढ़नी, भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी की कर्मस्थली बलरामपुर, गोंडा, लखनऊ होते हुए दिल्ली जाती है। इस महत्त्वपूर्ण लाइन से केवल एक सुपरफास्ट ट्रेन 12571 हमसफ़र चलती है। लूपलाइन से पूर्वांचल के गोरखपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच के अलावा नेपाल के लोग भी यात्रा करते हैं। नेपाल से हमारा रोटी-बेटी का संबंध है। भारत में सेवा देने वाले गुरखा रेजिमेंट के जवान और उनके परिवार भी लूपलाइन से ही ट्रेन पकड़ते है। नेपाल के लाखों लोग भारत में सेवारत है, जिनका आवागमन मुख्यतः इसी लूपलाइन से होती है। इस महत्वपूर्ण रेलवे लाइन से केवल एक सुपरफास्ट ट्रेन हमसफ़र एक्सप्रेस चलती है, वह भी सप्ताह में मात्र 4 दिन। उन्होंने मांग किया माँग कि ट्रेन नम्बर 12571 को रोज़ाना चलाया जाय। इसके अतिरिक्त इस लाइन से एक अन्य सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की आवश्कता है।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now