बिहार में भाजपा की बनी सरकार, बढ़नी चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने कार्यकर्ताओं संग मनाया जश्न

SHARE:

सिद्धार्थनगर : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को मिली प्रचंड बहुमत की जीत के बाद बढ़नी में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। शुक्रवार को बढ़नी कस्बे का माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया।

नगर पंचायत चेयरमैन सुनील अग्रहरि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नाचते हुए विजय का जश्न मनाया। पूरा कस्बा पटाखों की आवाज और ‘जय भाजपा’, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गुंजायमान रहा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशियां साझा कीं।

चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और पारदर्शिता के एजेंडे पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि एनडीए की जीत जनता की उम्मीदों की जीत है। बिहार के लोगों ने वर्षों की अव्यवस्था और भ्रष्टाचार को नकारकर स्थायी सरकार को चुना है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता के भरोसे का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि परिवारवाद की राजनीति को बिहार की जनता ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि एनडीए ने बिहार चुनाव में लगभग क्लीन स्वीप करते हुए मजबूत सरकार बनाई है। उन्होंने विपक्ष को दी गई शिकस्त को जनता की समझ और विवेक की जीत बताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘मोदी-नीतीश जिंदाबाद’, ‘एनडीए फिर आया’ जैसे नारे लगाए।

इस दौरान पूर्व सभासद ध्रुव चतुर्वेदी, मनोज गोयल, दिलीप मद्धेशिया, मिथुन अग्रहरि, महेश चौधरी, अभिषेक रावत, अनिल वर्मा, बृजेश अग्रहरि, अभिषेक यादव, भोला अग्रहरि, राजन साहू आदि मौजूद रहे।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now