टेंपो चालक ने फंदे से लटक कर दी जान; पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

SHARE:

सिद्धार्थनगर : कठेला समय माता थाना क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम पंचायत धोबहा के टोला पठानडीह के रहने वाले टेंपो चालक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।

कठेला समय माता थाना क्षेत्र के धोबहा ग्राम पंचायत के पठानडीह के रहने वाले टेंपो चालक रामसेवक (35 वर्ष) पुत्र धर्मदास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। परिजनों के अनुसार मृतक कर्ज में डूबने के कारण परेशान था। मृतक की पत्नी रीता नेप बताया कि बुधवार को सुबह मृतक अपनी टेंपो लेकर कठेला गया था और वहां से साढ़े नौ बजे वापस आ गया। इसके बाद रीता अपने खेत में चली गई। वहां उसे सूचना मिला कि उसके पति ने फांसी लगा लिया। मृतक के पास पांच पुत्री व एक पुत्र हैं। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। 
अभय सिंह
एसओ, कठेला समय माता

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now