इंडो-नेपाल के खुनुवा बॉर्डर पर नेपाली बस से साढ़े 14 करोड़ का थाईलैंड उत्पादित गांजा बरामद; काठमांडू से दिल्ली जा रही नेपाली बस

SHARE:

सिद्धार्थनगर : जिले का ख़ुनुवा बॉर्डर एक बार फिर सुर्खियों में है। नेपाल की राजधानी काठमांडू से दिल्ली जा रही एक नेपाली बस से भारतीय कस्टम ने 14.376 किलोग्राम थाईलैंड उत्पादित गांजा बरामद किया है, जिसके साथ दो तस्कर भी पकड़े गए है। बरामद माल की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब साढ़े 14 करोड़ आंकी जा रही है।

पाकिस्तानी युवती सीमा हैदर के घुसपैठ से सुर्खियों में आया इंडो-नेपाल का ख़ुनुवा बॉर्डर एक बार चर्चा के केंद्र में है। इस बार भारतीय कस्टम ने उल्लेखनीय कार्रवाई करते हुए विदेशी मादक पदार्थ की बड़ी खेप एक नेपाली बस के सवारों से बरामद की है। बीते शुक्रवार की सायं काठमांडू से दिल्ली जा रही नेपाली बस (लु2ख 6998) जब नेपाल के चेक पोस्टों से होकर भारतीय सीमा ख़ुनुवा (कस्टम चेक पोस्ट) पर पहुंची तो अधिकारियों ने गाड़ी की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान बस में सवार दो यात्रियों की सीट के पास रखे गीजर मशीन पर संदेह होने पर उसकी बारीकी से पड़ताल की तो उसमें छुपाया गया गांजा (मारिजुआना) बरामद हुआ। उक्त बरामदगी पर कस्टम ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

ख़ुनुवा कस्टम अधीक्षक अनिल सिंह को पूछताछ में उक्त दोनों युवकों ने बताया कि वो काफी समय से थाईलैंड में नौकरी कर रहे थे। वहीं से 22 सितंबर को नेपाल के काठमांडू आए और अब दिल्ली जा रहे थे। दिल्ली से अपने घर केरल जाने की बात बताई है।

कस्टम सूत्रों से पता चला कि थाईलैंड निर्मित 2 इलेक्ट्रिक गीजर में उसके पार्ट्स निकाल कर, पार्ट्स के वजन के बराबर पॉलीथीन के छोटे-छोटे 142 पैकेट्स में मादक पदार्थ छुपाकर लाया गया था। थाईलैंड उत्पादित गांजा के बरामद होने पर एनसीबी, लखनऊ की टीम तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने दबोचे गए दोनों अभियुक्तों से गहन पूछताछ की।

कस्टम के एडिशनल कमिश्नर, गोरखपुर जितेंद्र सिंह ने बताया कि केरल बेस्ड दोनो अभियुक्तों पर अपराध संख्या 43/25 में धारा 8/20/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया है, जहां से दोनों को सिद्धार्थनगर जेल भेज दिया गया हैं।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान एहतेशाम पुत्र मोइनुद्दीन (26) निवासी कुट्टी,अझुवाल अप्पम, थचान कोड कोझी पोक्कोटूर, वल्लूउडमवरम, केरल तथा मो. राशिद पुत्र नौशाद (24) निवासी परक्कल हाउस कोटार्क कोथ, परमवल्ली कोझीकोड जिला मल्लपुरम (केरल) के रुप में हुई है।

बरामद 14.376 किग्रा विदेशी गांजा का अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 14 करोड़ 37 लाख 60 हजार रुपए आंकी गई है।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now