Gen-Z आंदोलन : भारतीय विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी; मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
नेपाल : नेपाल में हिंसा और अशांति को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत भारत सरकार ने अपने नागरिकों को सलाह दी है कि नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए फिलहाल वहां की यात्रा करने से बचें। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वर्तमान स्थिति में उन्हें क्या करना चाहिए और क्या करने से बचना चाहिए।

सभी तरह की सावधानी बरतें भारतीय
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी ‘एडवाइजरी फॉर नेपाल’ शीर्षक से भारतीय नागरिकों से कहा गया है कि ‘नेपाल में जारी हालात को देखते हुए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि हालात स्थिर होने तक वहां की यात्रा टाल दें। जो भारतीय नागरिक वर्तमान में नेपाल में हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि अपने मौजूदा निवास के अंदर ही रहें, सड़कों पर निकलने से परहेज करें,सतर्क रहें और सभी तरह की सावधानी बरतें।

मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि नेपाली अधिकारियों के साथ-साथ काठमांडू में भारतीय दूतावास की ओर से जारी स्थानीय सुरक्षा सलाहों का पालन करें। अगर किसी तरह की मदद की आवश्यकता है तो कृप्या काठमांडू के भारतीय दूतावास पर निम्न नंबरों पर कॉल करें- +977 – 980 860 2881 ( व्हाट्सएप कॉल भी कर सकते हैं), +977 – 981 032 6134 ( व्हाट्सएप कॉल भी कर सकते हैं)

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now