नेपाल : नेपाल में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के पद छोड़ने के बाद अब राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पीएम ओली का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद उन्होंने अपने पद से भी इस्तीफा दे दिया है। नेपाल में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत सभी मंत्री पद खाली हो चुके हैं। राजधानी काठमांडू में लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थिति तब गंभीर हो गई जब सोशल मीडिया ऐप्स पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ शुरू हुआ प्रदर्शन हिंसक रूप ले बैठा। अब तक की घटनाओं में कम से कम 25 लोगों की मौत हो चुकी है और राजधानी समेत कई हिस्सों में आगजनी और तोड़फोड़ जारी है।
Author: Vikas News
Post Views: 420




