ढेबरुआ थाना के सेवरा गांव में चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना; एक ही रात में 50 लाख के गहने और नकदी चोरी, छत के रास्ते व खिड़की तोड़कर घरों में घुसे चोर

SHARE:

सिद्धार्थनगर : जिले के ढेबरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम सेवरा में बीते रविवार की देर रात चोरों ने भाजपा समेत तीन अलग-अलग घरों को जमकर निशाना बनाया। चोर छत के रास्ते और खिड़की का ग्रिल तोड़कर घरों में घुसे और लाखों रुपये के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। एक ही रात तीन घरों में हुई भीषण चोरी की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।

ढेबरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम सेवरा में बीते रविवार की देर रात भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर पाठक खाना खाने के बाद रात करीब 12 बजे पत्नी के साथ एक कमरे में सो गए। उनकी बेटी दूसरे कमरे में सोई हुई थी। सोमवार सुबह करीब 6 बजे जब वे सोकर उठे तो देखा कि घर का तीसरा कमरा खुला हुआ है और घर के पीछे स्थित खिड़की की लोहे की जाली व ग्रिल टूटा हुआ है। सामान बिखरा और अलमारी टूटी देखकर चीखने लगे। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के लोग भी वहां पहुंचे। उनके घर से 50 चांदी के सिक्के, 2 जोड़ी पायल, कुछ महंगी साड़ियां और 50 रुपये नगद गायब थे। जल्द ही पता चला कि गांव के ही दुर्गा प्रसाद पाठक तथा जितेंद्र पाठक के घरों में भी चोरी हुई है।

दुर्गा प्रसाद पाठक के परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने पूरा घर खंगाल दिया और अलमारी में रखे लगभग 7 लाख रुपये के जेवरात, महंगी साड़ियां और 3 हजार रुपये नगद चुरा लिए।

इसके बाद चोरों ने जितेंद्र पाठक के घर से सोने के दो हार, सोने की तीन माला, सोने की दो झुमकी, सोने की दो बाली, सोने की दो टिकुली, सोने की दो नथिया, सोने की छह अंगूठी, चांदी के दो करधन लगभग डेढ़ किग्रा, चांदी से सौ सिक्के समेत लगभग 35 लाख रुपए के गहने तथा 1.05 लाख रुपये नगद चुरा लिए।

घटना की सूचना मिलते ही ढेबरुआ कोतवाल गौरव सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने फोरेंसिक टीम को भी बुलाकर जांच शुरु कर दी है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है।

ढेबरुआ कोतवाल गौरव सिंह ने कहा कि पीड़ितों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now